-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हालत में हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04/05.05.2026 की रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा देवला सरकडी खुमार मोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। तभी सरकडी खुमार की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार पीछे मुडकर सरकडी खुमार की तरफ भागने लगा।पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे संदिग्ध व्यक्ति की मोटरसाईकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायिरंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान शहजान पुत्र अहसान निवासी मोहम्मदपुर गाढा थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर के रूप में हुई। घायल/गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत लूट के मुकदमे का वांछित अभियुक्त है। जिसके विरुद्ध जनपद के कई थानों पर गौकशी,लूट आर्म्स एक्ट आदि के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। तथा 25,000 रूपये का इनाम घोषित है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि