Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 05/05/2026 04:44:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 05/05/2026 04:44:23 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक जिले में पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा कर दिया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिले में पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। जानकारी के अनुसार 2 मई की रात ककोड़ पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल भागचंद सैनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर शिकार की नीयत से घूम रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने टोपीदार बंदूक से उनके सीने पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झोपड़िया निवासी राजेश मीणा और नैनवा क्षेत्र के नया गांव निवासी दिलराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक, एक बाइक और धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। वारदात के समय कांस्टेबल का शव उल्टी अवस्था में मिला था और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जिससे साफ था कि उनके साथ पहले मारपीट की गई और फिर गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।