Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 05/05/2026 11:40:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 05/05/2026 11:40:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भारत की आगामी जनगणना-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मीरजापुर में चयनित प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भारत की आगामी जनगणना-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मीरजापुर में चयनित प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण जिला मजिस्ट्रेट एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। तहसील सदर स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को डिजिटल माध्यम (मोबाइल ऐप) के जरिए मकान सूचीकरण और जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को डिजिटल तरीके से अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाना है, ताकि कोई भी परिवार गणना से वंचित न रहे। उन्होंने प्रगणकों से अपील की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, जिससे फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।

 

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों को घर-घर जाकर डेटा संग्रह, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और गोपनीयता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जनगणना के दौरान प्रत्येक घर से कुल 33 प्रकार की जानकारियां मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएंगी। कार्यक्रम के अनुसार, 07 मई से 21 मई 2026 तक नागरिकों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकान की स्थिति, पानी, शौचालय, वाहन जैसी आवश्यक सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज करने के लिए भी जागरूक करने पर बल दिया।