-
☰
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी उमरा गांव के किसान आजाद सिंह को लंबित मुआवजा राशि का चेक मंगलवार को एसडीएम राजेश खोथ द्वारा उनके कार्यालय में भेंट किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी उमरा गांव के किसान आजाद सिंह को लंबित मुआवजा राशि का चेक मंगलवार को एसडीएम राजेश खोथ द्वारा उनके कार्यालय में भेंट किया गया। इस अवसर पर गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौजूद रहे। किसान आजाद सिंह ने मुआवजा राशि मिलने पर प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें काफी राहत मिली है।
एसडीम राजेश खोथ ने इस दौरान बताया कि सुल्तानपुर-झज्जर नेचुरल गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान आजाद सिंह की भूमि का उपयोग किया गया था, जिसके एवज में मुआवजा राशि लंबित थी। प्रशासनिक स्तर पर मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर जारी करवाया। एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की लंबित मुआवजा राशि को जल्द से जल्द दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि