-
☰
हरियाणा: तोशाम को स्वच्छ, स्वस्थ और जाम मुक्त बनाने की कवायद तेज, प्रशासन ने शुरू किया अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: तोशाम शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और यातायात जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने जनभागीदारी के साथ विशेष अभियान शुरू किया है।
विस्तार
हरियाणा: तोशाम शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और यातायात जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने जनभागीदारी के साथ विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त साहिल गुप्ता के दिशा-निर्देशों और एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को अभियान के तहत सुरेंद्र सिंह चौक पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने निशानदेही का कार्य किया। विकास एवं पंचायत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों की मौजूदगी में सड़क क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए निशानदेही पट्टियां लगाई गईं। इसके साथ ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल की प्राचार्य नीलम रानी की देखरेख में आयोजित इस अभियान में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। प्रशासन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ शहर को साफ-सुथरा रखने में उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। पार्किंग व्यवस्था से मिलेगी जाम से राहत शहर में यातायात जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन जल्द ही पार्किंग की नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। सुरेंद्र सिंह चौक से सिवानी रोड और भिवानी रोड की ओर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके माध्यम से सड़क किनारे अनियंत्रित वाहनों की पार्किंग को कम करने और यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। भिवानी रोड के बाद सिवानी रोड, हिसार रोड, हांसी रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। लक्ष्य पूरे शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में सुधार केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए आम नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस प्रशासन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान पंचायत विभाग के पटवारी उदयभान, पीडब्ल्यूडी के जेई पवन, वन विभाग से मुकेश, व्यापारी नेता फोगाट सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना के अंश सिंह तोमर बने सेना में लेफ्टिनेंट, धर्मगढ़ गांव में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: बैंक पेंशनर्स ने CJI से पेंशन अपडेशन मामले की शीघ्र सुनवाई की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: 13 सितंबर को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान