-
☰
हरियाणा: अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 माह में 53 अवैध हथियार आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: अंबाला कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने की दिशा में अंबाला पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है।
विस्तार
हरियाणा: अंबाला कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने की दिशा में अंबाला पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में अंबाला पुलिस ने जनवरी 2026 से अगस्त 2026 के बीच अवैध हथियार रखने वालों, भगोड़ों (PO), बेल जंपर्स और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की हैं और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त प्रहार जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों और धारकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जनवरी 2026 से अगस्त 2026 तक अवैध हथियार रखने के कुल 34 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस अवधि के दौरान पुलिस ने 34 पी.ओ. Proclaimed Offenders / भगोड़े,110 बेल जंपर,05 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है। अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र जिले के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है, जिसके चलते अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अंबाला पुलिस अपराधियों पर लगातार ठोस और निर्णायक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अंबाला वासियों की सुरक्षा और रक्षा करना अंबाला पुलिस का मुख्य कर्तव्य है, जिसके लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध या आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहता है अथवा कोई गैर-कानूनी गतिविधि संचालित करता है, तो इसकी सूचना तुरंत अंबाला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा, ताकि नागरिक बेखौफ होकर पुलिस का सहयोग कर सकें। सुरक्षित और अपराध-मुक्त अंबाला के निर्माण में आपका सहयोग ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।
आरोपियों के कब्जे से 20 पिस्टल, 15 देसी कट्टे, 08 मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस व खोल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, वारदातों में इस्तेमाल होने वाले चाकू और गंडासी जैसे धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं। भगोड़ों और इनामी अपराधियों पर भी शिकंजा कसा गया है। अवैध हथियारों के साथ-साथ लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर भाग रहे अपराधियों के खिलाफ भी अंबाला पुलिस का अभियान पूरी सख्ती से जारी है।
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना के अंश सिंह तोमर बने सेना में लेफ्टिनेंट, धर्मगढ़ गांव में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: बैंक पेंशनर्स ने CJI से पेंशन अपडेशन मामले की शीघ्र सुनवाई की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: 13 सितंबर को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान