Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अपराध शाखा-2 हांसी ने 10.29 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 09/09/2026 04:59:13 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:59:13 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा-2 की टीम ने 10.29 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र सतबीर, निवासी मोठ लोहारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा-2 के एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम जींद चुंगी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अनाज मंडी हांसी गेट के पास नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद नियमानुसार उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को उसके अधिकारों की जानकारी दी और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी की कार्रवाई पूरी की। मामले में आगे की जांच की जा रही है।