Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 13 सितंबर को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 10/09/2026 11:07:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 10/09/2026 11:07:36 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र समाज और लोकतंत्र की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले मीडिया कर्मियों के सम्मान में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 13 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7 बजे से रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में आयोजित होगा। मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पिताश्री ब्रह्मबाबा और निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान समाज के प्रति मीडिया कर्मियों की भूमिका और उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बीके सुमन ने बताया कि मीडिया कर्मी अपनी लेखनी और सकारात्मक चिंतन के माध्यम से जनता की समस्याओं को सामने लाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ उनके आत्मिक स्नेह और सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक संदेश, राजयोग अनुभूति और मीडिया बंधुओं के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके बाद सात्विक भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने सभी मीडिया कर्मियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया कर्मियों के साथ आध्यात्मिक एवं आत्मीय संवाद स्थापित करना और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोड़ना है।