-
☰
हरियाणा: इमरजेंसी है लोकतंत्र का काला अध्याय, चैनत गांव को मिलेगा पर्याप्त पेयजल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। इस दौरान विधायक विनोद भयाना और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि 25 जून 1975 को लागू की गई आपातकाल लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर हमला था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने सत्ता बचाने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया और आम जनता की आवाज को दबाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर संविधान में कई ऐसे संशोधन किए गए, जिनका उद्देश्य सत्ता में बैठे लोगों को लाभ पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि इतिहास को याद रखना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में याद किए जाने का निर्णय उन लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में है, जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान संघर्ष किया और यातनाएं झेली। पत्रकार वार्ता के दौरान चैनत गांव की पेयजल समस्या पर बोलते हुए मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरकार गांव को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर से पानी उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है तथा स्वतंत्र जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाई जा रही है। साथ ही बिजली आपूर्ति के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमृत योजना का फंड केवल शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य किए जाते हैं। इसी नीति के तहत चैनत गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि गांव में आरसीसी टैंक निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और गलत जानकारी फैलाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चैनत गांव को पहले पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, उसके बाद शहर की जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन में टी लगाने के मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब