-
☰
उत्तर प्रदेश: मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रमुख बीके संतोष दीदी ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मूल संदेश था “हर घड़ी ही अंतिम घड़ी”। उन्होंने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण अमूल्य है और मनुष्य को ईश्वर स्मृति, आत्मचिंतन तथा श्रेष्ठ कर्मों के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। बीके पूनम दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित राजयोग अभ्यास से मानसिक शांति, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और आत्मचिंतन के लिए निकालने की प्रेरणा दी। वहीं बीके सरिता बहन ने कहा कि मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय का वातावरण आध्यात्मिक शांति और अनुशासन से भरपूर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, नैतिकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके सुशील भाई, योगराज पंवार, सुरेश चौधरी, रविंद्र चौधरी, सुभाष शर्मा, राजकुमार, जगपाल सिंह, महेंद्र पांचाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब