Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्लीपर बस में महिला यात्री से हुई छेड़छाड़, आरोपी कंडक्टर हुआ फरार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Prakash Gadari , Date: 25/06/2026 01:45:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Prakash Gadari ,
  • Date:
  • 25/06/2026 01:45:11 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान से मुंबई जा रही ‘मारुति नंदन’ स्लीपर बस में महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान से मुंबई जा रही ‘मारुति नंदन’ स्लीपर बस में महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्रा के दौरान बस के कंडक्टर ने अकेली सफर कर रही महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “तुम भी अकेली हो, मैं भी अकेला हूँ, फैसला सोचकर लेना।” घटना के बाद घबराई महिला ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बस को शिरसाड फाटा पर रुकवाया और मामले की सूचना पेल्हार पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी बस कंडक्टर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अभद्रता या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 100 या 112 पर संपर्क करें।