-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व थानाध्यक्ष महोदय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के अनुपालन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व थानाध्यक्ष महोदय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के अनुपालन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे। विशेष अभियान के तहत डिजिटल अरेस्टिंग व सशक्तिकरण के विषय में महिलाओं एंव बालिकाओं को अवगत कराया गया। जागरूकता अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम में महिला रिक्रूट कांस्टेबल 1857 प्राची व महिला रिक्रूट आरक्षी 1971 संध्या व महिला रिक्रूट आरक्षी 1952 पूजा शामिल रहे। जिनके द्वारा हाथी गेट, दिल्ली रोड, इस्लामनगर ,मेंन बाजार, पीठ बाजार ,संजय चौंक आदि रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 5.0 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे बताया गया, एवं उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में भी जागरुक किया गया। साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरुक किया गया। सरकार द्वारा जारी किए गये। हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षात्मक अभियान के चलते विस्तृत जानकारी के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब