-
☰
हरियाणा: फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, ₹15 हजार का इनामी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी संयुक्त टीम लाजवाब पुलिसिंग का नमूना पेश करते हुए हर घटना से पर्दा उठाकर अभियुक्तों को बेनकाब कर जेल भेजने का काम बखूबी जारी रखें हुए।
विस्तार
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी संयुक्त टीम लाजवाब पुलिसिंग का नमूना पेश करते हुए हर घटना से पर्दा उठाकर अभियुक्तों को बेनकाब कर जेल भेजने का काम बखूबी जारी रखें हुए। उलेखनीय हैं कि छपार पुलिस व एसओजी की टीम अपराधीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन को अमलीजामा पहनाते हुए अपराधियों को शिकस्त दे रहे है और आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए थाना छपार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले 15 हजार के ईनामी/वांछित सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तथा पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 32 विजिटिग कार्ड, 06 खाली लैटरहेड, 04 लिखित लैटरहैड, 04 मेडिकल अल्ट्रा साउण्ड रिपोर्ड/कवर, 06 मरीजो के नाम से बुकलेट, 03 अदद मोबाईल फोन, 01 गाडी रजिस्ट्रेशन न0 UK17V4005 बरामद किया हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार एवं एसओजी प्रभारी मोहित के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना छपार पुलिस को आईजीआरएस के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें इमलाख उर्फ इमलाक पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पैसे लेकर धोखाधडी करने तथा अपने इन्सिटयूट में मूल दस्तावेज रख लेने व अनुचित पैसे की मांग की गयी। इस पर थाना छपार पुलिस द्वारा जांच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त इमलाख उर्फ इमलाक पैसे लेकर कूटरचित दस्तावेज बनाता है तथा पूर्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा उसे गिरफ्तार भी किया गया है। थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त इमलाख उर्फ इमलाक की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।दिनांक 05.07.2026 को थाना छपार को सूचना प्राप्त हुई कि ताजपुर रजवाहे बरला बसेडा रोड पर मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस के वांछित अभियुक्त व 15 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित अपराधी इमलाख उर्फ इमलाक अपने अन्य साथियों के साथ कही भागने की फिराक मे खडे है। इस सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। एक संदिग्ध गाडी पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा सभी को गाडी से उतारकर नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम इमलाख उर्फ इमलाक पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर व डा0 वी0के0 गौतम पुत्र स्व0 निर्मल हाल निवासी हिमालयन मेडिकेयंर डायग्नोस्टिक सेण्टर जीटी रोड निकट हुडई शोरुम , रुडकी रोड हरिद्वारा मूल पता गली नं0 6 शामली अड्डे के पास थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर वे डा0 मंसूर उलहक पुत्र मंजूर उलहक निवासी हाउस नं0 175 शिवपुरी थाना खतौली बताया। अभियुक्तगण के कब्जे से 32 विजिटिग कार्ड, 06 खाली लैटरहेड व चार लिखित लैटरहैड, 04 मेडिकल अल्ट्रा साउण्ड रिपोर्ड/कवर, 06 मरीजो के नाम से बुकलेट, 03 अदद मोबाईल फोन एवं एक गाडी रजिस्ट्रेशन न0 UK17V4005 संबंधित मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस बरामद किये गये। अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल