Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, दो वाहन हुए इंपाउंड

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/07/2026 11:45:13 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:45:13 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पंचकूला में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने और सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटने के साथ दोनों वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ओल्ड पंचकूला और माजरी चौक पर विशेष नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दो बुलेट चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने एक वाहन का ₹32,500 तथा दूसरे का ₹11,000 का चालान किया और दोनों मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर दिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर, स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और सड़क पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। साथ ही सभी वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।