Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 07/07/2026 03:38:39 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 07/07/2026 03:38:39 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के  कुशल मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में लगातार गतिशील रहते हुए युवाओं छात्राओं व लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का काम बखूबी करते हुए नजर आ रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के  कुशल मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में लगातार गतिशील रहते हुए युवाओं छात्राओं व लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का काम बखूबी करते हुए नजर आ रहे हैं। यातायात प्रभारी राकेश सिंह व उनकी टीम,यातायात प्रभारी  राकेश सिंह का केहना है कि जिंदगी दोबारा नही मिलती। इसलिए अपने और अपनों के लिए यातायात के नियमों का पालन कर करें तथा वही राकेश सिंह ने वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क संकेतों, यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व की जानकारी भी समय समय पर देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। उन्होंने लगातार जागरुकता पर जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है।लगातार अभियानो के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रिपल राइडिंग से बचने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सख्त हिदायत भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, तेज गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग के गंभीर परिणामों के प्रति भी लोगों को सचेत करती हुई नजर आ रही है। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक सावधानी और नियमों के पालन से रोका जा सकता है।

 

 

यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा उपाय हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। साथ ही अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनता है।उन्होंने कहा कि लाल बत्ती, सड़क संकेतों एवं यातायात नियमों की अनदेखी से गंभीर हादसे हो सकते हैं। वाहन चालक लेन अनुशासन का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं तथा ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर धैर्य और अनुशासन ही सुरक्षित यातायात की कुंजी है। राकेश सिंह ने कहा कि मुज़फ्फरनगर पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें व यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के पास सुरक्षित लौटें।