-
☰
राजस्थान: हाई सिक्योरिटी जेल में पप्पू गुर्जर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर की रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत मिलने पर जेल प्रशासन ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पप्पू गुर्जर ने देर शाम सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद सबसे पहले जेल की डिस्पेंसरी में मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी ईसीजी सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी। स्वास्थ्य संबंधी एहतियात बरतते हुए जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के निर्देश पर पप्पू गुर्जर को पुलिस सुरक्षा में तत्काल जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। रविवार रात करीब 11 बजे जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभूसिंह शेखावत की मौजूदगी में पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच पप्पू गुर्जर को अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसकी ईसीजी और अन्य आवश्यक जांचें कीं तथा कुछ समय तक स्वास्थ्य की निगरानी की। चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट सामान्य आने और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे वापस अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचा दिया गया। पप्पू गुर्जर के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) हिमांशु जांगिड़ और सीओ नॉर्थ शिवम जोशी भी जेएलएन अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सिविल लाइंस और कोतवाली थाना पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता अस्पताल परिसर में तैनात किया गया। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आपातकालीन वार्ड तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे कुछ समय के लिए पूरा अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। जेल प्रशासन के अनुसार, पप्पू गुर्जर को अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर बिना किसी देरी के अस्पताल भेजा गया था। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई है। आवश्यक उपचार और सभी जरूरी जांचें पूरी होने के बाद उसे वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि आगे भी उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल