-
☰
मध्य प्रदेश: पीपल्स यूनिवर्सिटी को साइनाइड बम की धमकी, परिसर खाली कर जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राजधानी स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राजधानी स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को परिसर से बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन यूनिवर्सिटी खाली कराई और पुलिस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के डीन को आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में साइनाइड वाले बम लगाए गए हैं, जो तय समय पर विस्फोट करेंगे। मेल में धार्मिक नारे का भी उल्लेख किया गया था। संदेश में स्पष्ट रूप से सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और विद्यार्थियों को बाहर निकालने को कहा गया था। ईमेल मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को तत्काल खाली कराया गया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों से छात्रों व स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की। संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका सर्वर लोकेशन क्या है, इसकी पड़ताल साइबर सेल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शरारत या फर्जी धमकी का भी हो सकता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। अफरा-तफरी का माहौल धमकी की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों और अभिभावकों में चिंता देखी गई। हालांकि निर्धारित समय तक किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेल में लिखा हुआ है यह संदेश टीएनएलए एस. मारन विंग से रमीजा हुसैन ने लिखा- तमिलनाडु के कांस्टेबलों को निवेथा पेथुराज उदयनिधि और अन्य डीएमके (आपत्तिजनक शब्द) के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कारण कई लोगों ने अपमान का अनुभव किया है। इसलिए, मनीस्ट और पाक 151 सेल के पूर्व क्यू ब्रांच सदस्य, जो मदुरै में संचालित हैं, ने आज आपके मेडिकल कॉलेज को ट्विनिंग आईईडी लगाकर निशाना बनाया है। जहां साइनाइड गैस से युक्त दोनों आईईडी एक साथ विस्फोट करेंगे, ताकि इस प्रथा के खिलाफ बयान दिया जा सके और तमिलनाडु में कांस्टेबलों के लिए 1979 के नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू किया जा सके। हमारी मांगों को सुनाने का हमारे पास कोई और तरीका नहीं है, क्षमा करें। यदि किसी कारणवश वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं मेडिकल कॉलेज के अंदर आएंगे और श्रीलंकाई ईस्टर आत्मघाती अभियान की तरह सभी स्टाफ के साथ खुद को उड़ा लेंगे। हम बयान देना चाहते हैं और आपका कार्यालय वर्तमान में सबसे आसान लक्ष्य है। हम जिम्मेदारी लेते हैं और चाहते हैं कि हमारी आवाज किसी भी कीमत पर सुनी जाए। यदि आकाश भास्करन पकड़ा जाता है, तो निवेथा पेथुराज भी पकड़ी जाएंगी। इसलिए, कृपया उससे पहले परिसर खाली कर दें। डेविडसन देवास्रीवथम आईपीएस ने 2022 में अपनी पत्नी की ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से पूर्व एलटीटीई कैडरों को फर्जी पासपोर्ट जारी किए।
पुलिस जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता