Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रोडवेज बस और गैस टेंकर की भीषण टक्कर, कई लोग हुए घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 19/02/2026 03:37:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 19/02/2026 03:37:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मैनपुरी कस्बा भोगांव बेवर जीटी रोड़ स्थित राजा भैय्या धुलाई केंद्र के सामने बेवर से भोगांव की ओर जा रही जयपुर डिपो की रोडवेज बस RJ 20 PB 2460 और भोगांव से बेवर की ओर जा रहे इण्डेन गैस टेंकर संख्या UP 17 T 9055 में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मैनपुरी कस्बा भोगांव बेवर जीटी रोड़ स्थित राजा भैय्या धुलाई केंद्र के सामने बेवर से भोगांव की ओर जा रही जयपुर डिपो की रोडवेज बस RJ 20 PB 2460 और भोगांव से बेवर की ओर जा रहे इण्डेन गैस टेंकर संख्या UP 17 T 9055 में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपुर डिपो की रोडवेज बस में बैठी लगभग आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई,साथ ही बस एवं इण्डेन गैस टेंकर के चालक भी घायल हो गए,रोडवेज बस के चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ,घटना के बाद लगभग एक घंटा तक जाम लगा रहा।