Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाइन्स में डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता, मण्डलायुक्त-डीआईजी की टीम बनी विजेता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/02/2026 11:54:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/02/2026 11:54:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाईन्स जनपद सहारनपुर स्थित नवनिर्मित इन्डोर बैडमिंटन हॉल में जनपद सहारनपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मध्य डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाईन्स जनपद सहारनपुर स्थित नवनिर्मित इन्डोर बैडमिंटन हॉल में जनपद सहारनपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मध्य डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के मध्य खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। मण्डलायुक्त, सहारनपुर  रुपेश कुमार एवं  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह की टीम विजेता रही। वहीं सहायक कमिश्नर जी एस टी  राकेश एवं डिप्टी कमिश्नर जी एस टी राजीव की टीम उपविजेता  रही।