-
☰
राजस्थान: वृक्षारोपण और परिंडा अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम स्वच्छता सेवा दल द्वारा कोटपूतली के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम स्वच्छता सेवा दल द्वारा कोटपूतली के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया गया। टीम के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा परिंडा अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत स्नेक प्लांट्स वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का उद्देश्य रखते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, सचिव अभिषेक सैनी एवं वन विभाग के रेंजर सतपाल ढ़ीलान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीम स्वच्छता सेवा दल के संरक्षक महेश मीणा सहित प्रफुल्ल रमन, गिरवर शर्मा, दयाराम कुमावत, दिनेश यादव, अरविंद वर्मा, अशोक शर्मा, हेमंत मोरीजावाला, मुकेश लताला, राहुल मंगल, रवि अग्रवाल, रवि बालास्या, हेमंत अग्रवाल, राहुल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
मध्य प्रदेश: डॉ. सावन पटेल बने तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन के नए जिलाध्यक्ष
गुजरात: बनासकांठा LCB टीम को उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘ई-कॉप अवॉर्ड’
दिल्ली: झुग्गी पुनर्वास नीति को अंतिम रूप, चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी नई आवासीय परियोजनाएं