Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ भव्य आयोजन, लोगों में दिखा भरी उत्सा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Vishal Mandloi , Date: 09/05/2026 02:01:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Vishal Mandloi ,
  • Date:
  • 09/05/2026 02:01:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धार जिले के धामनोद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के जिला अध्यक्ष विशाल मंडलोई की अध्यक्षता में किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धार जिले के धामनोद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के जिला अध्यक्ष विशाल मंडलोई की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मनोज नहार ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, वीरता और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि मेवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बजाय जंगलों में रहना और घास की रोटियां खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1576 में हुए हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगलों का डटकर सामना किया।

 

उनका प्रिय घोड़ा चेतक भी वीरता और निष्ठा का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे। जय महाराणा जय राजपूताना, करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह जी अम्मू, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल जी जांगिड़ के अनुशंसा पर,आज महाराणा प्रताप जी की जयंती के इस शुभ अवसर पर धामनोद के करणी सेवा जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई के साथ करणी सेवा संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों और राजपूत समाज धामनोद के सभी सक्रिय राजपूत सरदारों ने एक साथ मिलकर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ में धामनोद के हाउसिंग बोर्ड वीर सावरकर नगर में स्थित गार्डन में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पूजन कर दीप प्रज्वलित कर,माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को सादर नमन किया, सभी ने महाराणा प्रताप के बने हुए मार्ग पर चलने का प्रण लिया, आज सुबह से ही, नगर की अनदेखी का शिकार हो रही उपेक्षित हो रही मूर्ति महाराणा प्रताप की काफी पुरानी दिख रही मूर्ति को आज करणी सेवा संगठन धामनोद के करणी सैनीको ने काफ़ी मेहनत कर रंग रोगन कर सुंदर रूप प्रदान कर आज के आयोजन की सुंदर शुरुआत करनी सेवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई और उनकी टीम ने की, करणी सेवा जिला धार के वरिष्ठ संरक्षक एवं पदाधिकारी आदरणीय मनोज जी नाहर एम एन डी सी कॉलेज के डायरेक्टर, धर्मेंद्र सिंह जी मंडलोई, सुनील कुमार दर्शे, कमलेश जी दरबार सुंदरे कमल सिंह जी सोलंकी झाखरुड, करणी सेवा के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह जी ठाकुर, धामनोद नगर के समाजसेवी कवि श्रीओमप्रकाश कुशवाह जी, जीतेन्द्र जी सोनी,करणी सेवा के युवा पदाधिकारी जिला महामंत्री श्री सुनील जी दरबार जिला उपाध्यक्ष श्री कुणाल सिंह जी चौहान, दीपक सिंह सोलंकी राहुल सिंह तंवर रोहित सिंह मंडलोई शिवम राजपूत समाज धामनोद के सबसे सक्रिय और सबसे ऊर्जावान राजपूत सरदार श्री संजय सिंह सिसोदिया राजेंद्र सिंह चौहान कमल सिंह सोलंकी कमलेश सिंह चौहान कुंदन दरबार प्रताप चौहान और बाल तरुणायी कुंवर भव्यराज सिंह सिसोदिया नमो बना का भी अच्छा सहयोग रहा आज के इस आयोजन में, करणी सेवा की पूरी टीम ने और राजपूत समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों ने महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, करणी सेना के धर्मेंद्र सिंह मंडलोई ने श्लोक के महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का पूजन पाठ करवाया,साथ और जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई के द्वारा करणी सेवा की लहरीका पहना कर सभी पधारे सदस्यों का स्वागत भी किया गया, कार्यक्रम का संचालक राजेंद्र सिंह चौहान कोठड़ा ने किया और अंत में आभार संजय सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।