Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संभावित सूखे से निपटने को लेकर कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक हुई आयोजित

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 09/05/2026 11:19:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 09/05/2026 11:19:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित सूखे की स्थिति से प्रभावीढंग से निपटने एवं सूखा राहत कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित सूखे की स्थिति से प्रभावीढंग से निपटने एवं सूखा राहत कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सूखा राहत योजना से जुड़े सभी विभाग अपनी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर लें, जिससे जनपद में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने जल संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि तालाबों, पोखरों एवं अन्य जल स्रोतों में पर्याप्त मात्रा में पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी समय रहते तैयार कर ली जाएं।
 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी एवं दूषित जल से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। चिकित्सा केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, ओआरएस, पेयजल जांच किट एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। बैठक में सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि नहरों के संचालन के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा आवश्यकता अनुसार तालाबों एवं जलाशयों में पानी पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा गर्मी के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।