Contact for Advertisement 9919916171



छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 09/05/2026 04:33:22 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:33:22 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री बर्नार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और चौकियों को साइबर फ्रॉड, महिला एवं बाल अपराध, तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु 'चलित थाना' लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी योगेश जायसवाल के नेतृत्व में बसदेई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बुलेट चालक को पकड़ा जो शराब के नशे में, बिना लाइसेंस के और मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चला रहा था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 182(4) और 3/181 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने उस पर 20,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

चलित थाना से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

चौकी प्रभारी योगेश जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा गांवों और साप्ताहिक बाजारों में निरंतर 'चलित थाना' लगाया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके, यातायात नियम (जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग) तथा नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। मानवीय पहल करते हुए, बसदेई पुलिस ने भीषण गर्मी को देखते हुए बसदेई चौक पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। इससे धूप में सफर करने वाले आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। इस पूरे अभियान और सेवा कार्य में चौकी प्रभारी योगेश जायसवाल सहित बसदेई पुलिस के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।