-
☰
उत्तर प्रदेश: दोहरी हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, फावड़े से की थी मजदूरों की हत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाश के बीच आज सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाश के बीच आज सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर का है, जहां आरोपी और दोनों मजदूर साथ में शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले एक मजदूर के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी को डर था कि दूसरा मजदूर पुलिस को पूरी घटना बता देगा, इसलिए उसने दूसरे मजदूर को भी फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शवों के पास बैठकर शराब पीता रहा और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
राजस्थान: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार