Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तालाब व सरकारी जमीन कराई मुक्त

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 09/05/2026 12:59:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 09/05/2026 12:59:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 7 मई 2026 को पुरवा तहसील के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक हिलौली क्षेत्र की ग्राम अकोहरी में सार्वजनिक और तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के तहत, गाटा संख्या 395 पर सुभाष चंद्र द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह भूमि अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है और मौरावां-अकोहरी-गुरबक्शगंज मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। सुभाष चंद्र ने 0.013 हेक्टेयर भूमि पर पिलर गाड़कर कब्जा किया था। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित व्यक्ति को कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद, 6 मई 2026 को3 जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को खाली कराया गया।

इसी क्रम में, ग्राम अकोहरी स्थित गाटा संख्या 5332 पर भी कार्रवाई की गई। यह 0.948 हेक्टेयर भूमि अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। राजेश पुत्र प्रेमनाथ, निवासी पठई मजरा अकोहरी, ने इसके 0.013 हेक्टेयर हिस्से पर पिलर और दीवार खड़ी कर अवैध निर्माण कर लिया था। राजेश को भी निर्माण रोकने के लिए कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने काम जारी रखा। परिणामस्वरूप, 6 मई 2026 को प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई इन दोनों सरकारी भूमियों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपये है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सार्वजनिक हित को संरक्षित किया गया है। श्री बालाजी समिति उन्नाव प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि, तालाब, बंजर और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, लेखपाल निशांत वर्मा,si के०सी०एम० सक्सेना सहित कई महिला कांस्टेबल मौजूद रही।