Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 21/05/2026 06:04:07 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 21/05/2026 06:04:07 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के बुधारा थाना क्षेत्र में एक कथित बदमाश माफिया के बढ़ते प्रभाव और नेटवर्क को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के बुधारा थाना क्षेत्र में एक कथित बदमाश माफिया के बढ़ते प्रभाव और नेटवर्क को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। स्थानीय स्तर पर इस बात की चर्चा आम हो गई है कि उक्त माफिया का प्रभाव केवल अवैध कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके तार कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़े होने की भी बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बुढार क्षेत्र में सक्रिय इस कथित माफिया पर अब तक किसी भी स्तर पर ठोस और निर्णायक कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों तक इस नेटवर्क के खिलाफ अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई गई है, जिससे इसके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क केवल कबाड़ या पुराने लोहे के कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एसईसीएल की खदानों और रेलवे से संबंधित सामग्रियों की अवैध खरीद-फरोख्त जैसे मामलों की भी चर्चा सामने आ रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी संपत्ति से जुड़े इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न फैल सके। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।