Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति बैठक हुई सम्पन्न, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/05/2026 04:16:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/05/2026 04:16:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान के आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान के आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने शासन की मंशा के अनुरूप त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने लोगों से ईद के अवसर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए। साथ ही कुर्बानी खुले स्थानों अथवा सार्वजनिक रास्तों पर न करने तथा पशुओं के अवशेष खुले में न छोड़ने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि अवशेषों का निस्तारण ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए, ताकि स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी रुचि के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार, नगर पंचायत प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, प्रदीप बालियान, रविंद्र चौधरी, बिल्लू, काजी नदीम, नगर पंचायत कर्मचारी सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के दिशानिर्देशानुसार शांति समिति की बैठक की सम्पन्नता उपरांत सुरक्षा के मद्देनजर थाना रामपुर मनिहारान की ओर से नगर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एंव जनता में पुलिस के प्रति आत्मविश्वास को कायम रखने हेतु भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य क्षेत्रों व बाजारों में पैदल गस्त किया किया गया। जिसमें  क्षेत्राधिकारी माननीया रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार व भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा।