-
☰
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार पर नाबालिग के साथ की दरिंदगी, आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हरदोई में हुई ये वारदात शर्मनाक और दिल दहला देने वाली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरदोई में हुई ये वारदात शर्मनाक और दिल दहला देने वाली है। 17 साल की लड़की ने शादी से मना किया। इसके बदले में 24 साल के लड़के ने उसे पहले परेशान किया, फिर 11 मई को जब वह शादी से लौट रही थी, उसे जबरन सुनसान जंगल ले जाकर पेड़ से बांध दिया, मार-पीट की और लात-घूँसे मारे, जब लड़की ने शादी करने से मना किया तो गुस्से में उसने बेरहमी से उसके दोनों स्त,न काट दिए। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत झगड़ा नहीं, बल्कि नाबालिग के साथ जघन्य अत्याचार और मानवता के खिलाफ अपराध है। ऐसे अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जा सकते। आरोपी पर शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा जरूरी है बलात्कार, शारीरिक अंग काटना और क्रू रता के सख्त दंड होने चाहिए ताकि भविष्य में किसी की हिम्मत न हो ऐसे घिनौने कृत्य करने की। दूसरी ओर पीड़िता को तत्काल चिकित्सा सहायता, सर्जरी और दीर्घकालिक मानसिक स्वास्थ्य मदद मिलनी चाहिए। उसे और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाए ताकि वह न्याय की लड़ाई अकेले न लड़ें। सरकार और समाज की जिम्मेदारी है कि संकट में पड़ी लड़की के लिए आवास, आर्थिक सहायता और शिक्षा के रास्ते खुलें ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रहे। हमें सिर्फ निंदा तक सीमित नहीं रहना चाहिए आवाज उठाइए, पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कीजिए, और महिला सुरक्षा के लिए स्थानीय संस्थाओं से जुड़िए। चुप्पी बनाए रखना अपराधियों को बढ़ावा देता है। अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे दरिंदों को कड़ी सजा मिले और पीड़िता को न्याय व सुरक्षा मिले, तो यह पोस्ट शेयर करें और संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग करें।
साथ ही, आरोपियों के पिछले कृत्यों की भी जांच करनी चाहिए और यदि परिवार पहले से शिकायत कर चुका था तो प्रश्न खड़े करने होंगे कि शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत