-
☰
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए पाउडर के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार को भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को भादसोड़ा थाना क्षेत्र स्थित भादसोड़ा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्वीफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 54.28 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालूराम पुत्र रतनलाल सुथार निवासी उदलियास थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा, शिवलाल जाट पुत्र नाथूलाल निवासी गंगापुर डेलाना थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा तथा रवि कुमार पुत्र सम्पतलाल सुथार निवासी नवसारी गुजरात हाल निवासी खाखला तहसील साहड़ा जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत