Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हनुमान मंदिर में विशेष पूजा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की करी कामना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 10/06/2026 04:47:20 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 10/06/2026 04:47:20 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक नरेंद्र मोदी की दीधायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना कर मंदिर मे विशेष पूजा की गई।

विस्तार

राजस्थान: टोंक नरेंद्र मोदी की दीधायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना कर मंदिर मे विशेष पूजा की गई। 12 वर्ष विकास,विश्वास एवं जनकल्याण के गौरवशाली एवं स्वर्णिम वर्षों की पूर्णता के अवसर पर राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य, नेतृत्व एवं अखंड राष्ट्रसेवा की मंगलकामना हेतु भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी मंदिर, अम्बिका कॉलोनी टोंक में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ, विशेष पूजन-अर्चन एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कार्यक्रम सहसंयोजक धारासिंह फागणा ने कहा कि राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित यह संकल्प निरंतर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता रहे।धारासिंह फागणा ने कहा कि  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मेहंदवास युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज गोरा, विनोद खींची, कमल गुर्जर, पुनीत महावर, गौरव शर्मा, रोहन बैरवा, महेंद्र डोई, हंसराज, नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।