Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 10/06/2026 04:14:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 10/06/2026 04:14:11 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कोटपुतली स्थित पावन श्री सीताराम बड़ा मंदिर में कोटपुतली प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एस.डी.म., नगरपरिषद आयुक्त, व अन्य श्रद्धालुजन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की।

विस्तार

राजस्थान: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कोटपुतली स्थित पावन श्री सीताराम बड़ा मंदिर में कोटपुतली प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एस.डी.म., नगरपरिषद आयुक्त, व अन्य श्रद्धालुजन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की। श्री सीताराम के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि वे  प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करता रहे तथा राजस्थान विकास, सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

यह अवसर उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ ही राष्ट्रहित, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का भी प्रतीक है। आइए, हम सभी सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की इस प्रेरणादायी यात्रा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय एवं सार्थक योगदान सुनिश्चित करें।