Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आंधी से क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण, 20 दिन में मरम्मत के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 10/06/2026 01:00:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 10/06/2026 01:00:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले में हाल ही में आई तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए ऑडिटोरियम का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर धरातलीय निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले में हाल ही में आई तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए ऑडिटोरियम का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर धरातलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक भी मौके पर उपस्थित रहे। डीएम ने क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण सामग्री तथा संरचना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि वह पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को 20 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित संस्था के परियोजना प्रबंधक और ठेकेदार के विरुद्ध कठोर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
 


Featured News