-
☰
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक गुरुवार बिजली कटौती के कारणों पर विभाग के अधिकारी जवाब देने मे बेबस नज़र आएं।
विस्तार
राजस्थान: टोंक गुरुवार बिजली कटौती के कारणों पर विभाग के अधिकारी जवाब देने मे बेबस नज़र आएं। अधिकारी का कहना है कि ठेकेदार ने तीस आदमियों की जगह बारह की कर्मचारियों को लगा रखा है और उनसे भी बारह घंटे काम लिया जा रहा है। इसलिए कर्मचारी भी काम करने से कतरा रहे हैं। बिजली कटौती के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने गुरुवार को प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में गोलडुगरी स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी कार्यालय पहुंचे तथा अधिकारियों के समक्ष बार-बार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। लोगों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। सोसाइटी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सहायक अभियंता (एईएन) के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान बिजली कटौती के कारणों को लेकर पूछे गए सवालों पर विभागीय अधिकारी संतोषजनक जवाब देने में असहज नजर आए। महिलाओं ने भी बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं विभागीय अधिकारियों ने तकनीकी कारणों और रखरखाव कार्यों के चलते कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात कहते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।