-
☰
उत्तर प्रदेश: शहीद परविन्द यादव की पुण्यतिथि पर विराट कबड्डी प्रतियोगिता, भगत सिंह खेल अकादमी का शानदार प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: CRPF शहीद परविन्द यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर 8 जून 2026 को बालक एवं बालिका विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सभा चढ़ ई में मुलायम यादव के नेतृत्व में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: CRPF शहीद परविन्द यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर 8 जून 2026 को बालक एवं बालिका विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सभा चढ़ ई में मुलायम यादव के नेतृत्व में किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में भगतसिंह खेल अकादमी निजामाबाद सैफई म उ वाराणसी लखनऊ नोएडा जौनपुर बिहार मिर्जापुर तथा आजमगढ़ की समस्त टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में भगतसिंह खेल अकादमी के बालक एवं बालिका खिलाड़ी छाए रहे। शहीद परविन्द यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दल से उपर उठकर सांसद विधायक डाक्टर आदि लोगों ने शाम से लेकर सुबह तक लगें रहें। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि शहीद परविन्द यादव का समय से पहले चले जाना देश व समाज के लिए बहुत बड़ी छति हुई, लेकिन पूरे गांव को शहीद परविन्द यादव पर नाज है और जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक परविन्द सबके दिल में ज़िंदा रहेंगे अमरजीत यादव ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है, जो सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। भगत सिंह खेल अकादमी बालिका टीम ने आई टी बी एच यू को 15 और 19 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा बालक वर्ग में भगत सिंह खेल अकादमी तथा सैफई के खिलाड़ियों ने म उ स्टेडियम जे डी एकेडमी नोयडा लखनऊ तथा बिहार को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया पूरे खेल कार्य क्रम में भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा व अनुशासन का लोहा मनवाते हुए सुबह से शाम तक पूरे खेल पर अपना कब्जा जमाए रखा अमरजीत यादव ने कहा कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जितता है या फिर सीखता है। कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को हर समय सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सोनू यादव दिनेश सोनकर विजय यादव रहे कार्यक्रम का संचालन पंचदेव आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा मनीष त्रिपाठी डॉ अमित सिंह अरविंद यादव मनोज यादव इसरार अहमद वसीम मृगांक चन्द्र देव ज्ञान अमरजीत यादव चन्द्र भूषण तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना