-
☰
राजस्थान: बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, नाबालिग बालक को कराया मुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिला पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बालश्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिला पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बालश्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रम विभाग के सहयोग से विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए बालश्रम नहीं करवाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान एक नाबालिग बालक को बालश्रम से मुक्त करवाकर सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया। साथ ही दुकानदारों एवं व्यापारियों को नाबालिग बच्चों से मजदूरी नहीं करवाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि बालश्रम कानूनन अपराध है और बच्चों को शिक्षा व सुरक्षित वातावरण देना समाज की जिम्मेदारी है। बाल कल्याण समिति के माध्यम से बालक के पुनर्वास एवं शिक्षा की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बालश्रम के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
राजस्थान: पुलिसकर्मी पर मारपीट और रुपए मांगने का आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
राजस्थान: केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने का लिया गया फैसला