-
☰
राजस्थान: ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक,क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंची।
विस्तार
राजस्थान: टोंक,क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंची। यात्रा के तहत जौला, सोहेला, हाडीकला और डारडातुर्की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों को केंद्र एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, तारबंदी योजना,लाडो योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना, हर घर नल जल योजना, मंगला पशु बीमा योजना, देवनारायण स्कूटी योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, आयुष्मान आरोग्य योजना, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सोहेला ग्राम पंचायत में रथ के आगमन पर ग्राम पंचायत प्रशासक शांति देवी,ग्राम विकास अधिकारी विकास मीणा एवं पूर्व सरपंच रामदास बैरवा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर आमजन को जागरूक करना है। रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित चलचित्र भी प्रदर्शित किए गए। साथ ही एक सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव लिखकर डाल सके, ताकि संबंधित विभागों में पारदर्शिता और सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी गणराज बडगोती ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर रथ यात्रा प्रभारी रामनिवास गुर्जर, पीपलू विकास अधिकारी सुनील वर्मा, भाजपा गहलोद मंडल अध्यक्ष देवशंकर गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि नवरतन शर्मा, नन्दलाल गुर्जर, पूरण मीणा, सूरज मल मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष एआईसीसी ह्यूमन राइट्स राजस्थान, पूर्व सीआर रफीक मंसूरी, आजीविका मिशन प्रभारी रिकु राजपूत, पटवारी खेमराज वर्मा, गिरदावर योगेन्द्र भारद्वाज, पशु चिकित्सक मनोज नागर, कृषि पर्यवेक्षक बुद्धि प्रकाश बैरवा, चिकित्सा विभाग आला अधिकारी, स्कूल प्रशासन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
राजस्थान: बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, नाबालिग बालक को कराया मुक्त
राजस्थान: पुलिसकर्मी पर मारपीट और रुपए मांगने का आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
राजस्थान: केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने का लिया गया फैसला