-
☰
राजस्थान: पुलिसकर्मी पर मारपीट और रुपए मांगने का आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पीपलू क्षेत्र के ग्राम नाथडी निवासी भागचंद मीणा पुत्र कैलाश चन्द मीणा ने गुरुवार को टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना पचेवर में कार्यरत कांस्टेबल राकेश भास्कर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
राजस्थान: पीपलू क्षेत्र के ग्राम नाथडी निवासी भागचंद मीणा पुत्र कैलाश चन्द मीणा ने गुरुवार को टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना पचेवर में कार्यरत कांस्टेबल राकेश भास्कर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में भागचंद मीणा ने आरोप लगाया कि वह अपनी बहिन के ससुराल ग्राम पासरोटिया में खाद डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम मुमाणा नहर के खुर्र के पास एक पुलिसकर्मी ने उसे रोककर रुपयों की मांग की। आरोप है कि रुपए देने से मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई।
पीड़ित ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के दौरान उसने अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने से पहले संबंधित व्यक्ति वहां से चला गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
राजस्थान: बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, नाबालिग बालक को कराया मुक्त
राजस्थान: ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
राजस्थान: केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने का लिया गया फैसला