-
☰
राजस्थान: पेपर लीक, बिजली-पानी संकट के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक देश में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल- रसोई गैस के दामों में की जा रही भारी वृद्धि, नीट पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती एवं पेयजल आदि समस्याओं के विरोध में सोमवार को शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा ग्रामीण अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा शहर अध्यक्ष इरशाद बेग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी टोक को ज्ञापन दिया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक देश में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल- रसोई गैस के दामों में की जा रही भारी वृद्धि, नीट पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती एवं पेयजल आदि समस्याओं के विरोध में सोमवार को शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा ग्रामीण अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा शहर अध्यक्ष इरशाद बेग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी टोक को ज्ञापन दिया गया। मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि इस गौके पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि कर देश की गरीब जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिसके चलते कई विद्यार्थियों ने आत्म हत्याएं कर ली है। शहर अध्यक्ष ईरशाद बेग ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रुपया कमजोर हो रहा है, महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है एवं बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि टोक शहर एवं देहात क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव ढाणी-ढाणी में जाकर भाजपा की गलत नीतियों का पदार्फाश करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भजन लाल सरकार स्थानीय निकायों एवं पंचायत चुनाव कराने से डर रही है क्योंकि जनता में उन्होंने विश्वास खो दिया है।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान