Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोडारायसिंह कृषि मंडी विकास को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shahihurehman , Date: 02/06/2026 03:23:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 02/06/2026 03:23:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक टोडारायसिंह कृषि मंडी में करोड़ों रुपये की आमदनी के बावजूद विकास कार्य न होने पर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: टोंक टोडारायसिंह कृषि मंडी में करोड़ों रुपये की आमदनी के बावजूद विकास कार्य न होने पर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश मंत्री किसान महापंचायत के नेतृत्व में किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेताओं का आरोप है कि मंडी में पर्याप्त आय होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि मंडी में न तो टीन शेड हैं और न ही उचित प्लेटफार्म, जिसके कारण बारिश के समय फसल भीगकर खराब हो जाती है। मजबूरी में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में व्यापारियों को बेचनी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद मंडी के विकास पर शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मंडी के मुख्य गेट पर गहरे गड्ढे और बारिश का पानी भरने से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

किसानों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि मंडी में शीघ्र ही शौचालय, टीन शेड, प्लेटफार्म, किसान भवन, किसान कलेवा तथा टूट-फूट की मरम्मत कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
 


Featured News