-
☰
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदोरा में खेत की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से भगवान की चार मूर्तियां मिलने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदोरा में खेत की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से भगवान की चार मूर्तियां मिलने का मामला सामने आया है। मूर्तियां मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और कौतूहल का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मूर्तियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी सुनील कुमार जाट, पिता ओमप्रकाश जाट ने लगभग एक माह पूर्व ग्राम चंदोरा में एक जमीन खरीदी थी। रविवार को उक्त भूमि को कृषि कार्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर से खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के भीतर पत्थर की चार मूर्तियां दिखाई दीं। शुरुआत में मजदूरों ने इन्हें सामान्य पत्थर समझा, लेकिन पास से देखने पर यह भगवान की मूर्तियां निकलीं। मूर्ति मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए शुभ संकेत माना और वहीं पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। गांव में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी शुरू हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीधी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तथा मूर्तियों को सुरक्षित रखने की समझाइश दी। फिलहाल मूर्तियां ग्रामीणों की निगरानी में सुरक्षित रखी गई हैं। सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह भगत ने बताया कि खेत की खुदाई के दौरान चार मूर्तियां मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और संबंधित विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मूर्तियां कितनी पुरानी हैं और उनका वास्तविक ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व क्या है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीणों में इसे लेकर भारी उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान