Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 14/05/2026 05:03:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 14/05/2026 05:03:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उनियारा के ककोड़ में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित त्रैदिवसीय मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को भक्तिपूर्ण आगाज हुआ, जहाँ बालाचार्य निपुणानन्दी जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से यागमंडल विधान में भाग लिया।

विस्तार

राजस्थान: उनियारा के ककोड़ में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित त्रैदिवसीय मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को भक्तिपूर्ण आगाज हुआ, जहाँ बालाचार्य निपुणानन्दी जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से यागमंडल विधान में भाग लिया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेश शास्त्री और अशोक शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुए इस विधान में 12 इंद्र-इंद्राणियों ने अर्घ्य समर्पित किए, जबकि दोपहर में मंचित नाटक 'नियम का फल' ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। सौधर्म इंद्र पारसमल-बसन्ती देवी, महाप्रस्थानक इंद्र गौरव-संजू देवी और कुबेर इंद्र प्रदीप-ममता जैन की उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव का समापन 14 मई को सुबह बिम्बों के अभिषेक व शांतिधारा और दोपहर बाद निकलने वाली भव्य रथयात्रा के साथ होगा।जिसमे सात हाथी, पांच घोड़े आठ बघहीया और पांच बेंड होंगे।