Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान  
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/05/2026 05:01:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/05/2026 05:01:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। दैवीय आपदा की चपेट में आने से अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे जिले में शोक और दहशत का माहौल है।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं चुनार तहसील क्षेत्र में 6 तथा लालगंज तहसील क्षेत्र में 2 लोगों की जान गई है।

आंधी-तूफान और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।