-
☰
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर CM योगी सख्त, राहत कार्य तेज करने और तत्काल मुआवजे के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से हुए भारी नुकसान पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गंभीर संज्ञान लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से हुए भारी नुकसान पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गंभीर संज्ञान लिया है। प्रदेश के कई जिलों में जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल सर्वे कराने तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश के बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों से जनहानि और भारी नुकसान की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। कई स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के डीएम को राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि मुआवजा वितरण, बचाव अभियान और अन्य राहत कार्यों की जानकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर साझा की जाए। सभी जिलों को हर 3 घंटे में स्थिति की अपडेट रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
हरियाणा: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार
हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन हुई सख्त, पोर्टल पर लंबित कार्य जल्द निपटाने के दिए निर्देश
राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश