-
☰
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के नव प्रतिष्ठान विश्वास मोटर्स का भव्य शुभारंभ समारोह पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना एवं बलरामदास जी महाराज के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के नव प्रतिष्ठान विश्वास मोटर्स का भव्य शुभारंभ समारोह पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना एवं बलरामदास जी महाराज के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वास मोटर्स के संचालक रामशरण कसाना एवं विनोद सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विश्वास मोटर्स क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण वाहन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। शुभारंभ समारोह में जयराम सरपंच, इंद्राज नेताजी, प्रमोद गुरुजी, तारा पुतली, बसंत भरगड़, अंकित नून, श्रीराम चनेजा, कैप्टन मुसाराम चंदेल, कैप्टन गाड़ाराम चंदेल, हवलदार मालाराम, रामकुमार ठेकेदार, बलराम रावत, अशोक कसाना, अनिल भरगड़, बल्लू, राधेश्याम, देशराज, योगेश, जगत, राकेश छेपट, बलेश रावत, मनोज रिस्की, बलकेश छावड़ी, मुकेश पायला, राजपाल जांगल, एडवोकेट देवेंद्र, पूरण पंच, महेश रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने संचालकों को बधाई देते हुए व्यवसाय की सफलता और निरंतर उन्नति की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की