Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 51 किलो की माला और पुष्पवर्षा से हुआ नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/07/2026 11:09:59 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:09:59 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली की धरा पर मंगलवार को राजस्थान नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्यम नाथ सुरेलिया के आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली की धरा पर मंगलवार को राजस्थान नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्यम नाथ सुरेलिया के आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कस्बे के डाबला रोड़ स्थित दीप मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में नाथ समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

भव्य वाहन रैली और जेसीबी से पुष्प वर्षा: कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल वाहन रैली के साथ हुई। कोटपूतली पहुंचने पर नाथ समाज द्वारा डी.जे. की जोशीली धुनों के बीच प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल तब ऐतिहासिक हो गया जब 51 किलो की फूलों की विशाल माला पहनाकर और जेसीबी मशीनों से गुलाब के फूलों की बारिश कर सुरेलिया का अभिनंदन किया गया। कोटपूतली के इतिहास में नाथ समाज द्वारा ऐसा अनूठा और भव्य कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला।

शिक्षा, स्वावलंबन व कुरीतियों के उन्मूलन पर दिया जोर : प्रदेशाध्यक्ष सत्यम नाथ सुरेलिया ने शिक्षा, स्वावलंबन व कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रूढ़िवादी कुरीतियों का त्याग कर शिक्षा को अपने जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रहने और संगठित होकर समाज को विकास की एक नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। सुरेलिया ने समाज के सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक चेतना को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब नाथ समाज का हर युवा और हर परिवार पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही सशक्त राजनीति को जन्म दे सकता है और सशक्त राजनीति ही हमारे मान-सम्मान, अधिकारों व विकास की असली गारंटी बन सकती है। 


उन्होंने आने वाली पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश के संविधान, अधिकारों और नेतृत्व कला की समझ देने की भी बात कही। समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों सहित समाज के कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ. मक्खन लाल योगी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लाडा देवी, सरपंच मिश्री नाथ, परमेष्वर योगी, एड. गीता देवी, अनीता देवी, प्रदेश महामंत्री सूरज करण योगी पहाड़ियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष गिरधर योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश योगी, प्रदेश शिक्षा मंत्री निर्मल योगी, राजेश योगी, कमल योगी, कालू योगी, लल्लू योगी, पप्पू योगी, बनवारी लाल योगी, गोपाल योगी सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू योगी, धर्मेंद्र योगी, टेकचंद योगी, समाजसेवी महावीर योगी, बहरोड़ से श्रीराम योगी, कबुल योगी, शेरसिंह योगी, लीलाराम गुरुजी, आलोक योगी, सचिन योगी, नरेंद्र योगी, प्रवीण योगी, मनीष योगी, सतीश योगी, पुरुषोत्तम योगी, सुशील योगी, रोहित योगी, नरेश योगी, संजय योगी, राजेंद्र योगी, षिम्भू योगी, हंसराज योगी समेत सैकड़ों युवाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

समाज के उत्थान का लिया सामूहिक संकल्प : कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक सुर में नाथ समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने और राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मातृशक्ति और महिला कार्यकर्ताओं द्वारा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लाडा देवी का भी स्वागत सत्कार किया गया। वहीं राजस्थान नाथ समाज के शिक्षा मंत्री राजेश योगेष्वर का भी स्वागत किया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News