Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दो चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, नकदी व चोरी का सामान भी हुआ बरामद
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/07/2026 11:26:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:26:37 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 8,300 रुपये नकद, एक कार की स्टेपनी, लोहे का सरिया और एक लाइटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में 6 जुलाई 2026 को अहमद निवासी रामपुर मनिहारान ने कार की स्टेपनी और बक्से का ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना रामपुर मनिहारान में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी घटना में 18 जुलाई 2026 को दुर्गेश कुमार गुप्ता ने अपनी दुकान का ताला तोड़कर 4,600 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नकुड़ और प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुलबहार और आजम उर्फ टैक्सी को कस्बे के एक कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं है। आर्थिक जरूरतों और नशे की लत पूरी करने के लिए वे छोटी-मोटी चोरियां करते थे और चोरी का सामान राह चलते कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News