-
☰
उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में मुंडन से लौट रहे 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मध्य प्रदेश के मैहर से मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों समेत कुल 11 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गए थे, जहां उनके भतीजे शिवा सिंह का मुंडन संस्कार कराया गया। बुधवार सुबह खुशी-खुशी निकला परिवार शाम को कभी न लौटने वाले सफर पर निकल गया। वापसी के दौरान रीवा में परिवार ने अपनी बहन और भांजे को भी साथ बैठा लिया। लेकिन जैसे ही उनका वाहन मिर्जापुर के ड्रमण्डगंज क्षेत्र में बड़का घुमान के पास पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और दूसरी गाड़ी पलभर में आग के गोले में बदल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “टक्कर के तुरंत बाद गाड़ियों में आग लग गई। किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला।” चीख-पुकार के बीच पूरा दृश्य भयावह हो गया और देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गए।
इस हृदयविदारक हादसे में बोलेरो सवार पंकज सिंह, वीना सिंह, पियूष सिंह, वंदना सिंह, पिंकी सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शिवा सिंह, सोनम सिंह और चालक विष्णु सिंह समेत कुल 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हालात काबू से बाहर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद