Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एसबीडी अस्पताल पर अवैध वसूली के आरोप, जांच की करी गई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/04/2026 10:19:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/04/2026 10:19:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर समाजवादी  पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सर्वदलीय पार्षदों के साथ एस बी डी हॉस्पिटल सहारनपुर में हो रही अनियमिताओं के संबंध में पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि महिला वार्ड में जिन महिलाओं के बच्चे ऑपरेशन के द्वारा किए जाते हैं और जो मरीज अपेंडिक्स , हर्निया और पथरी के ऑपरेशन में भी फीस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है मोतियाबिंद के ऑपरेशन में भी मरीजों को परेशान किया जाता है जो की एक घोर अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर समाजवादी  पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सर्वदलीय पार्षदों के साथ एस बी डी हॉस्पिटल सहारनपुर में हो रही अनियमिताओं के संबंध में पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि महिला वार्ड में जिन महिलाओं के बच्चे ऑपरेशन के द्वारा किए जाते हैं और जो मरीज अपेंडिक्स , हर्निया और पथरी के ऑपरेशन में भी फीस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है मोतियाबिंद के ऑपरेशन में भी मरीजों को परेशान किया जाता है जो की एक घोर अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी चिकित्सा वार्डों की पूर्ण रूप से जानकारी देने का काम किया और तत्काल ऐसी अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया कि इस पर एक कमेटी गठित की जाएगी और दोषी कर्मचारी या कोई भी व्यक्ति होगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।  इस मौके पर पार्षद फराज अंसारी , पार्षद नदीम अंसारी , पार्षद राजीव अन्नू , पार्षद नितिन जाटव आदि मौजूद रहे।