Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद से पहले सहारनपुर में बेहतर व्यवस्था की करी गई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/04/2026 10:27:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/04/2026 10:27:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी मई माह में ईद उल अजहा के पर्व को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्यों सहित मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को व्यवस्था के लिए पत्र सौंपकर अवगत कराया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी मई माह में ईद उल अजहा के पर्व को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्यों सहित मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को व्यवस्था के लिए पत्र सौंपकर अवगत कराया। पार्षद मंसूर बदर ने मेयर और नगर आयुक्त को बताया कि ईद उल अजहा 26 मई को इंशाल्लाह होगी। ये पर्व त्याग और बलिदान का पर्व है। नगर निगम  का इस पर्व में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि पर्व से पहले नगर और 32 गांवों के नाली/नालों की विशेष सफाई, क्योंकि कुर्बानी के अवशेषों से नाली अवरुद्ध हो जाती है। रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला तक के बीच के कवर नाले के टूटे स्लैब लगवाने, ईदगाह के अंदर गंदे पानी की समस्या को खत्म करवाने के लिए आर सी सी नाला निर्माण, नगर और 32 गांवों के कूड़ा घरों की विशेष सफाई, कूड़ा घरों पर मैथिलीन/गेमक्सिन का छिड़काव नगर और 32 गांवों में नालियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव,नगर और 32 गांवों में पानी की समुचित आपूर्ति, लीकेज मरम्मत, खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाने और जिन नलकूपों पर जनरेटर नहीं है।

 

उन पर जनरेटरों की व्यवस्था करवाने, पशु मंडी, पुल कंबोह, मंडी समिति जहां पशु पेंठ लगती है। वहां नियमित सफाई फॉगिंग की व्यवस्था नगर और 32 गांवों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए पत्र सौंपे। मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने पार्षद दल को विश्वास दिलाया कि पहले से बेहतर व्यवस्था नगर निगम देगा। इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद महमूद हसन, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद मेनपाल, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद डॉक्टर मंसूर, पार्षद जावेद एडवोकेट मौजूद रहे सभी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट,पानी,सड़क मरम्मत की बात रखी।