-
☰
उत्तर प्रदेश: नागल थाने पर किसान यूनियन का धरना, 7 सूत्रीय मांगों पर पुलिस ने लिया संज्ञान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा नागल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के बहुतायत कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने नागल थाने में धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थाना नागल प्रभारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा नागल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के बहुतायत कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने नागल थाने में धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने क्षेत्र में नशा तस्करी, बस स्टैंड पर अतिक्रमण, खनन माफिया की गतिविधियों और बढ़ती चोरियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने पुराने हत्या मामलों के खुलासे की भी मांग की। ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद पुलिस हरकत में आई और कस्बा नागल बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों के पूर्व में काटे गए चालान वापस किए गए और संबंधित सिपाही को भी हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि हमारा संगठन किसी भी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने में संगठन के कईं पदाधिकारी और काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन तोमर के वरिष्ठ,कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।